डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि यानी महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि बाबा साहब की मूर्तियों के साथ शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं। कहा कि बाबा साहब की हर मूर्ति के आसपास सुरक्षात्मक बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी ताकि प्रतिमाओं की सुरक्षा बनी रहे।
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आंबेडकर महासभा कार्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जिस मूर्ति के ऊपर छत नहीं होगी, वहां छत बनवाएंगे। कहा कि यदि कहीं कोई काम छूट गया है, तो उसे भी जल्द पूरा कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संस्थापक-सप्ताह समारोह में विद्यार्थियों को दी देश प्रेम की सीख
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने इस पर निर्णय लिया है और कॉरपोरेशन का गठन हुआ। कहा कि अगले एक-दो महीनों में यह सुनिश्चित कर दिया जाएगा कि हर चतुर्थ श्रेणी के कर्मी और संविदा कर्मी को न्यूनतम मानदेय की गारंटी मिले। कहा कि समझना होगा कि जो भी सुविधाएं और सम्मान आज वंचित वर्गों को मिल रहा है, वह बाबा साहब की दी हुई प्रेरणा का ही परिणाम है।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बच्चों से मिलकर दिखाया स्नेह, पार्क में बांटी चॉकलेट
इसके अलावा डॉ. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने सीएम योगी को संविधान की प्रति भेंट की। साथ ही उन्होंने सीएम योगी से आग्रह किया था कि सरकारी पाठ्यक्रमों में संविधान की उद्देशिका, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व, संघीय ढांचा और न्यायपालिका की स्वतंत्रता आदि को शामिल किया जाए।
संबंधित खबरें
कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
32 mins agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
19 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
21 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
22 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines