योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बच्चों से मिलकर दिखाया स्नेह, पार्क में बांटी चॉकलेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम बुधवार को गोरखपुर सर्किट हाउस में नजर आया, जब उन्होंने हेलिपैड से उतरते ही पास के पार्क में बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटकर खुश किया.

WhatsApp Image 2025-12-03 at 12.05.51

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम जगजाहिर है. जब भी वह बच्चों को अपने आसपास देखते हैं, उन पर स्नेह और प्यार लुटाते हैं. बुधवार को गोरखपुर सर्किट हाउस परिसर में हेलिपैड से उतरते ही उनकी नजर जब समीप के पार्क के गेट पर बच्चों के समूह पर गई तो वह खुद उनसे मिलने उनके पास पहुंच गए. उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात की और चॉकलेट दिया.

गोला के मदरिया सिद्धपीठ से होकर मुख्यमंत्री जब हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस परिसर के हेलिपैड पर उतरे तो उस समय बगल के अंबेडकर पार्क में बच्चे ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रहे थे. हेलीकाप्टर की गड़गड़ाहट सुनकर बच्चे गेट के पास आकर देखने लगे. सीएम योगी को देखते ही बच्चों ने जयकारा लगाकर उनका अभिवादन किया. बच्चों को देखकर सीएम खुद को रोक नहीं पाए और पहले पार्क के पिछले गेट की ओर गए. गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों से दुलारा। उनसे बात की. सीएम ने पूछा कि क्या कर रहे हो तो बच्चों ने कहा कि ताइक्वांडो की प्रैक्टिस. सीएम ने उन्हें चाकलेट भी दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ