हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM योगी का आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ा तोहफा, 50 फीसदी बढ़ाया मानदेय

यूपी में योगी सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस बढ़ोतरी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4000 रुपये और सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन
योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय 50 फीसदी तक बढ़ा दिया है. (फोटो- ANI)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए अहम घोषणा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले से प्रदेश में काम कर रहे डेढ़ लाख से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर्स को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.

मानदेय बढ़ाने का यह फैसला महिला कर्मचारियों के लिए सरकार की बड़ी सौगात माना जा रहा है. लंबे समय से आंगनबाड़ी महिला कर्मी मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग कर रही थीं. ऐसे में सरकार की ओर से बढ़ोतरी की घोषणा होने पर उन्हें आर्थिक राहत मिल सकती है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. बता दें कि प्रस्तावित बढ़ोतरी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 4 हजार रुपये, जबकि सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी मिलेंगे

अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सरकार के इस फैसले से मानदेय पर कार्य करने वाले हजारों कर्मियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया, प्रदेश में कुल 71,310 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती पूरी की गई है. इनमें 21,804 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 49,506 सहायिकाएं शामिल हैं. नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही मानदेय बढ़ाने की घोषणा को सरकार की ओर से महिला कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘पहले UP में होते थे उपद्रव, अब दुनिया में बिक रहे हैं यहां के उत्पाद’, लखनऊ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

सीएम योगी ने यूपी में रही पिछली सरकारों पर साधा निशाना

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आयोजित दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर पिछली सरकारों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बेहद खराब थी और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच गंभीर चिंता थी.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश के कई हिस्सों में माफिया का प्रभाव था और समानांतर व्यवस्था चलती थी. उन्होंने कहा कि दबंग और माफिया खुले तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करते थे और जमीनों पर कब्जे की शिकायतें आम थीं. तत्कालीन सरकार पर उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस दौर में उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रदेश के बाहर पहचान के संकट का सामना करना पड़ता था. उन्होंने दावा किया कि दूसरे राज्यों में यूपी के लोगों को किराये पर मकान और कई बार होटल में कमरा तक मिलने में परेशानी होती थी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योग का विकास संभव नहीं है. उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश में तस्वीर बदली है. आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola