कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती के दौरान अग्निवीरों को 20% का आरक्षण मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान द्वारा थोपा गया था। ऑपरेशन विजय के तहत दुश्मन को करारा जवाब मिला है। कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी, जहां दिन में भी तापमान माइनस डिग्री में रहता है। इसके बावजूद पाक भारतीय सेना की बहादुरी के सामने टिक नहीं पाया।
उस वक्त पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अमेरिका गए थे। तब अमेरिका ने भारत पर प्रेशर बनाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वाजपेयी जी ने कहा कि चाहे कोई भी शक्ति हो, पर भारत किसी के सामने नहीं झुकने वाला है।
षड्यंत्रों से सावधान रहना है- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करना है, तो हमें उन षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा जो हमें जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने का काम करते हैं। भारत कभी भी बल, बुद्धि और शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर नहीं रहा है, लेकिन जो लोग विकसित भारत देखना नहीं चाहते हैं, वो लोग भारत को हर तरह से बांटने का काम करते हैं।
गरीबों को कभी कोई सहानुभूति नहीं देता- CM योगी
जो लोग भारत के साथ खड़ा नहीं होता है, उनके मन में किसी गरीब के लिए सहानुभूति नहीं है। उनकी सहानुभूति सिर्फ घुसपैठियों के लिए होती है, जो देश के लोगों के अधिकारों को लूट रहे हैं। उन्हें भारत की कोई चिंता नहीं है। ये वही लोग हैं, जो सत्ता में आने पर वंशवाद की राजनीति करते हैं और जातिवाद का सहारा लेकर सामाजिक ताने-बाने को खत्म करने का भी काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- बलरामपुर धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध घर पर चला बुलडोजर
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines