उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बड़ी घोषणा की है। उनके मंत्रिमंडल ने एक नई स्कॉलरशिप स्कीम को मंजूरी दी है। इस स्कीम तहत अब हर साल UK में हायर एजूकेशन के लिए राज्य के 5 छात्रों का चयन किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में इस स्कॉलरशिप स्कीम को मंजूरी दी गई है।
सीएम ने कहा कि स्कीम में चयनित होने वाले छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप को ब्रिटिश और यूपी सरकार बराबर-बराबर वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए काम किया जा रहा है। इस दौरान सीएम लखनऊ के लोक भवन में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सीएम योगी ने स्वतंत्रता सेनानी और वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें: PDA का मतलब है पीड़ित, दुखी और अपमानित करने वाली पार्टी, मंत्री संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना
अटल बिहारी वाजपेयी कर्म में रखते थे विश्वास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी कर्म में विश्वास रखते थे और उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जीवन के विभिन्न पहलुओं को नेतृत्व प्रदान किया। अटल जी जिस भी क्षेत्र में रहे, उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए और नवाचार का परिचय दिया। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि आगरा का बटेश्वर उनकी पैतृक भूमि है। उन्होंने कानपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त की और बलरामपुर से अपनी राजनीतिक पारी शुरू की।
ये भी पढ़ें: विधानसभा से पुलिस ने क्यों उठा ली मंत्री की गाड़ी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर बन रहा है मेडिकल कॉलेज
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार उनके नाम पर आगरा में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि भारत माता के इस महान योद्धा का बलिदान और संघर्ष सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा और उनके चरणों में भावभीनी श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पटेल, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक पूजा पाल के निष्कासन ने बढ़ाया प्रदेश का सियासी पारा, BJP ने उठाए सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines