CM Yogi Big Action in Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हाल में हुए वीभत्स हत्याकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने देवरिया के एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत 15 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सीएम ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शासन की ओर से बताया गया है कि देवरिया जिले के थाना रूद्रपुर के गांव फतेहपुर में हुई घटना के संबंध में कर्मचारी और अधिकारी की घोर लापरवाही सामने आई है। विवाद के संबंध में स्व. सत्य प्रकाश दुबे की ओर से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। अब सामने आया है कि किसी भी अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया है। न ही शिकायत का निस्तारण किया गया था।
इन अधिकारियों पर गिरी सीएम योगी की गाज
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वर्तमान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) योगेश कुमार गौड़ और क्षेत्राधिकारी (सीओ) रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है। साथ ही पूर्व में एसडीएम रहे राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला और संजीव कुमार उपाध्याय के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के भी आदेश हैं।
सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम और सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही शुरू होगी। सीएम योगी की ओर से कहा गया है कि अभय राज (वर्तमान में निलंबित तहसीलदार) को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाए। रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, संपत्ति तहसीलदार जिला बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच की जाए। केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए।
निलंबन के साथ विभागीय जांच के आदेश
विशाल नाथ यादव (राजस्व निरीक्षक), राजनंदनी यादव (क्षेत्रीय लेखपाल), अखिलेश (लेखपाल) को भी निलंबित किया गया है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कांस्टेबल अवनीश चौहान, एसआई जय प्रकाश दुबे और इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को भी निलंबित किया गया है।
आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए गए कैलाश पटेल, कांस्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया, सुभाष यादव, एसआई सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर को भी सस्पेंड किया गया है। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines