CM योगी का दिवाली से पहले लोगों को बड़ा तोहफा, 75 जिलों में लगेगा ट्रे़ड फेयर

CM Yogi Diwali Gift: दिवाली से पहले यूपी के लोगों को सीएम योगी ने बड़ा तोफहा दिया है. अब से हर साल उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में दिपावली से 10 दिन पहले ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा. इस बड़े बाजार में लोग त्योहार से जुड़ी खरीदारी कर सकेंगे.

cm yogi
विज्ञापन

CM Yogi Diwali Gift: दिपावली से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है. गोरखपुर में सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि अब से हर साल दिवाली से 10 दिन पहले राज्य के 75 जिलों में ट्रेड फेयर का आयोजन होगा. सीएम ने कहा कि लोगों को ये तोहफा त्योहार से पहले खरीदारी करने के लिए दिया गया है. इससे लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. सभी जनपद में बड़े बाजार मिलेंगे जहां से शॉपिंग करने का अवसर मिलेगा.

कल से शुरू होगा ट्रेड फेयर

इस वर्ष उत्तर प्रदेश के ट्रेड फेयर की शुरुआत कल से होने वाली है. वहीं, आज सीएम योगी ने गोरखपुर में आयोजित स्टॉल्स का निरीक्षण भी किया है. उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को भी खुद परखा.

विज्ञापन

क्या है Trade Fair का उद्देश्य?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि दिवाली से पहले राज्य के सभी 75 जिलों में 10 दिनों का स्वदेशी व्यापार मेला आयोजित होगा. इन मेलों का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है, ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को और सशक्त किया जा सके. त्योहार के अवसर पर छोटे कारीगरों को भी मुनाफा हो सके.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘दिवाली से पहले बाजारों में रौनक होती है और त्योहारों से पहले हर भारतीय के मन में होता है कि कुछ खरीदारी करूं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तय किया है कि हर जिले में व्यापार मेला लगाया जाएगा.

क्या-क्या मिलेगा ट्रेड फेयर में?

इन मेलों में हैंडलूम, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, MSME सेक्टर और ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के तहत आने वाले उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को भी ट्रेड फेयर में स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे अपने सामानों को सीधे उपभोक्ताओं को बेच सकें.

विज्ञापन

क्या है सरकार का प्लान?

ट्रेड फेयर के आयोजन के पीछे योगी सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इसके अलावा, दिवाली से पहले खरीदारी के सीजन में उपभोक्ताओं को भी एक ही जगह पर कई सारी चीजें मिल जाएंगी.

इस मेले के आयोजन के लिए जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और नगर निकायों को समन्वय के निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा, स्वच्छता और ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि लोग परिवार के साथ सहज और सुरक्षित खरीदारी कर सकें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ