हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sambhal Cold Storage Accident: सीएम योगी का मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद का ऐलान, हादसे पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन

Sambhal Cold Storage Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने (Sambhal Cold Storage Accident) के कारण मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। 11 लोगों को पुलिस और राहतकर्मियों ने बचा लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस घटना के पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त करने के साथ तत्काल राहत की घोषणा की है।

घायलों का होगा मुफ्त इलाज

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक मृतक के परिवारों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये देगी। यह भी ऐलान किया है कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि आयुक्त और डीआईजी की अध्यक्षता में एक समिति भी बनाई गई है, जो घटना के कारणों की जांच करेगी और जल्द ही एक रिपोर्ट देगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1636591846209060867

विज्ञापन

सीएम ने घटना पर जताया दुख

सीएम योगी ने ट्विटर पर कहा कि संभल जिले के चंदौसी में कोल्ड स्टोर दुर्घटना में जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार के सदस्यों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति!”

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

जिला के अधिकारियों ने बताया कि संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से अब तक कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 को बचा लिया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन

खोजी कुत्तों की भी ली जा रही मदद

संभल के डीएम मनीष बंसल ने एएनआई को बताया कि मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए स्निफर डॉग का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने 11 लोगों को बचा लिया है। एनडीआरएफ खोजी कुत्तों की मदद से बाकी फंसे हुए लोगों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह से राहत बल बढ़ा दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की और भी टीमें अभियान में शामिल हो रही हैं।

कोल्ड मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल, चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मालिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार हैं और उसकी तलाश की जा रही है। इमारत के गिरने का असली कारण हम मलबे को हटाने के बाद ही बता पाएंगे। प्रारभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम पहले से ही जर्जर हालत में था।

विज्ञापन

दोनों आरोपी फरार

बताया गया है कि मालिकों की पहचान अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के रूप में हुई है। मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने कहा था कि दोनों मालिकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों (अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल) के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola