CM Yogi Attack Congress : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर विवाद को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आजाद भारत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से अनैतिक आचरण कर अंबेडकर पर भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में उच्च शिक्षा अर्जित की और फिर उसके माध्यम से भारत के संविधान के शिल्पी के रूप में काम किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा अनैतिक और असंवैधानिक आचरण किया जा रहा है।
यह भी पढे़ं : ‘औरंगजेब के वंशज अब रिक्शा चालक’, CM योगी बोले- मंदिर तोड़ने वालों का वंश नहीं बचेगा
हर भारतीय के मन में अंबेडकर के प्रति श्रद्धा भाव : CM
उन्होंने आगे कहा कि भारत के संविधान में बाबा साहेब का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। वे भारत माता के महान सपूत थे। डॉ. अंबेडकर ने भारत को अपने ज्ञान से आलोकित किया। संविधान शिल्पी के रूप में हर भारतवासी उनके लिए श्रद्धा भाव रखता है। बाबा साहेब के सपने का भारत बनाने के लिए भाजपा ने सदैव प्रतिबद्धता से कार्य किया।
यह भी पढे़ं : ‘कोई दोषी नहीं बचेगा’, संभल हिंसा पर बोले सीएम योगी- मुस्लिम इलाकों में हिंदू जुलूस…
BJP ने बाबा साहेब को सम्मान दिया : योगी
यूपी के सीएम ने कहा कि कल श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी। अटल की सरकार रही हो या प्रधानमंत्री मोदी की सरकार दोनों ने बाबा साहेब को सम्मान दिया। बाबा साहेब का जन्म जहां मध्य प्रदेश के महू में हुआ था, वहां की तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने स्मारक बनवाया और इसका उद्घाटन पीएम अटल ने किया था। पीएम मोदी की अगुवाई में अनुसूचित जाति जनजाति को सरकार की सुविधाएं देने का काम चल रहा है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
11 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines