'बांग्लादेश-पाकिस्तान न बनते तो हिंदू न जलाए जाते', CM योगी ने विधानसभा में विपक्ष को दिखाए तीखे तेवर

CM yogi Adityanath news: बांग्लादेश में दलित हिंदू युवक की हत्या का मुद्दा उत्तरप्रदेश विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया. इस बहाने उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लिया. मुख्यमंत्री योगी ने यहां तक कह दिया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण बांग्लादेश बना. अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते तो हिंदुओं को इस तरह ज़िंदा नहीं जलाया जाता.

CM yogi Adityanath

CM yogi Adityanath news: ‘बांग्लादेश में कैसे एक दलित युवक को ज़िंदा जला दिया गया. ऐसा गाजा पट्टी में होता तो आप (विपक्ष) आंसू बहाते, लेकिन बांग्लादेश में एक दलित युवक की मौत पर आपके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला, क्योंकि आप उन्हें सिर्फ़ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करते हैं’. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विपक्ष को तीखे तेवर दिखाए. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान नहीं बने होते तो हिंदुओं को इस तरह ज़िंदा नहीं जलाया जाता और जब वहां ऐसा होता है तो आपके मुंह बंद हो जाते हैं. विपक्ष के नेता की तरफ से बांग्लादेश हिंसा पर एक प्रस्ताव आना चाहिए. मुख्यमंत्री योगी ने बांग्लादेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब हम यहां से बांग्लादेशियों को निकालेंगे और रोहिंग्याओं को बाहर का रास्ता दिखाएंगे तो उनके समर्थन में मत आए क्योंकि उनमें से कई लोग यहां वोटर के तौर पर रजिस्टर हैं.

विज्ञापन

सीएम योगी ने की नेता प्रतिपक्ष की खुलकर तारीफ

विधानसभा में सीएम योगी ने जहां विरोधियों को खूब सुनाया, वहीं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे की खुलकर तारीफ की और उन्हें सहज और सरल बताया. वहीं, सपा विधायक पूजा पाल का नाम लेकर पीडीए के नाम पर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. ‘तू इधर-उधर की बात न कर, ये तो बता कि काफिला क्यों लुटा….’ सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने शायराना अंदाज भी दिखाया. उत्तरप्रदेश के बीते दिनों को याद करते हुए सीएम योगी कहते हैं कि प्रदेश में हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार था, आज यहां सरकार से अपराधी डरते हैं. सभी को सुरक्षित महसूस करवाना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है. हम लोगों को सुरक्षा दे रहे हैं और जनता से रिजल्ट मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ