उत्तर प्रदेश के ‘टेक्सटाइल कॉन्क्लेव 2026’ को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि की पहले UP में उपद्रव होते थे, आज दुनिया में यहां के उत्पाद बिक रहे हैं. आज हमारे पास कौशल, मानव संसाधन, देश का सबसे बड़ा बाजार, उद्योग, उद्यमशीलता, दुनिया की सबसे युवा कार्यबल है. साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश जो स्थिति थी, वह किसी से छिपी नहीं है. कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी. हर जिले में माफिया गिरोह बराबर की सरकार चला रहे थे. बेखौफ होकर कहीं भी घूम सकते थे. किसी भी कोने से काम कर सकते थे. जहां नजर पड़ती, वह जमीन उनकी हो जाती थी.
2017 से पहले प्रदेश की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही थी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय सरकारें भी इन सब के सामने चुप रहती थीं. नागरिकों को पहचान के संकट से जूझना पड़ रहा था. उत्तर प्रदेश का नाम सुनते ही लोग यहां के लोगों को घर तक किराए पर नहीं देते थे. किसी समाज, किसी नागरिक के लिए इससे बड़ी त्रासदी और क्या हो सकती है? ऐसी स्थिति में अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ पा रही थी. बिजली आपूर्ति किसी एक परिवार तक सीमित थी. विकास भी उसी परिवार तक सिमट कर रह गया था. उद्योग नीति नहीं थी. लेकिन 2017 के बाद उत्तर प्रदेश बदला हुआ है. कानून का राज है. अपराध, अपराधियों और भ्रष्टाचार से निपटने की रणनीति बन गई है.
उत्तर प्रदेश के बने कपड़े दुनियाभर में मशहूर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भारत में बनने वाले कपड़े, विशेषकर उत्तर प्रदेश में बनने वाले कपड़े दुनिया के बाजारों में रोम और ग्रीस की संस्कृतियों में खूब डिमांड में थे. वाराणसी की रेशमी साड़ियां हों, भदोही के कालीन हों, लखनऊ की चिकनकारी हो, कानपुर का चमड़ा हों, यह सब केवल देश तक सीमित नहीं थे, बल्कि दुनिया में पसंद किए जाते थे. यह सबस उत्तर प्रदेश के कुछ खास क्षेत्र नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के वस्त्रों की विरासत और औद्योगिक क्षमता के विभिन्न चरण हैं, जो आज भी पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखते हैं और इस पहचान को आगे भी कायम रखने का प्रयास किया जाएगा.
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines