CM Yogi on Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है कांवड़िएं जल लाने के लिए 400 किलोमीटर दूर जाते हैं इसके बाद वे जल लेकर वापस आते हैं। इस दौरान कुछ लोग जातीय संघर्ष और वैमनस्य फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि इससे पहले मुहर्रम था, हमने नियम बना लिए थे कि ताजिए की लंबाई को सीमित रखना चाहिए। इससे नुकसान पहुंचता था।
जौनपुर में एक घटना हुई, ताजिए को इतना ऊंचा कर दिया कि हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उपद्रव हुआ तो मैंने कहा लाठी मारो, ये लातों के भूत हैं, बातों से नहीं मानेंगे। इसका किसी ने विरोध नहीं किया। आज कांवड़ यात्री भक्ति भावना से चलते हैं। वे 300-400 किलोमीटर दूर से कंधे पर जल लेकर चलते हैं लेकिन उनका भी मीडिया ट्रायल होता है उन्हें उपद्रवी और आतंकी कहा जाता है। ये वो मानसिकता है जो भारत की विरासत और आस्था को अपमानित करने का काम करते हैं, यही लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने का काम करते हैं।
भगवा ओढ़े व्यक्ति के मुंह से निकला अल्लाह
सीएम योगी ने एक आगनजी की घटना लोगों के साथ शेयर की। सीएम ने कहा कि आज से करीब 2-3 साल पहले एक आगजनी की घटना में भगवा गमछा ओढ़े व्यक्ति के मुंह से अल्लाह शब्द निकल गया। ये सभी छिपे हुए लोग है। ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश पुलिस को दिया गया है।
सीएम ने कांवड़ियों को उपद्रवी और आतंकी बताने वाले को लेकर कहा कि ये ही वे लोग थे जिन्होंने हमारे जनजातीय समाज को बरघलाने का काम किया। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहना होगा। ये वहीं लोग है जो भारत की आस्था का सदैव अपमान करते हैं। ये लोग फर्जी अकाउंट बनाकर हमारी एकता को तोड़ देना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines