भारी बारिश के बावजूद ब्रह्मानंद पंजियार कॉमर्स कॉलेज मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा. लालगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में बोलते हुए योगी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रचार में आ गए, तो एनडीए की विजय सुनिश्चित है. बारिश में भीड़ का उत्साह देख सीएम योगी ने कहा कि यह कीचड़ में कमल खिलाने का संकेत है.
सीएम योगी ने कहा कि वैशाली की यह भूमि लोकतंत्र की जननी है, जिसने नालंदा विश्वविद्यालय और भगवान महावीर जैसी विरासत दी. आज यह धरती एक बार फिर नए भारत के संकल्प की गवाह बन रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का नया भारत रुकता नहीं, झुकता नहीं और आतंकवाद-नक्सलवाद को उसकी मांद में घुसकर मारना जानता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुरक्षा दोनों के नए मानक स्थापित किए हैं. यह नया भारत सबका साथ, सबका विकास करता है, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं करता.
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का एकमात्र देश है जो 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को मुफ्त इलाज और हर गरीब को आवास, शौचालय और बिजली की सुविधा दे रहा है. सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने 15 साल लगातार राज किया, लेकिन गरीब को छत तक नहीं दे पाए. मोदी जी ने 10 साल में वो कर दिखाया जो इनसे नहीं हुआ.
एनडीए की जीत की गारंटी हैं राहुल गांधी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी जब भी प्रचार करने आते हैं, एनडीए की जीत तय हो जाती है. वे बीजेपी और एनडीए की जीत की सबसे बड़ी गारंटी हैं. सीएम योगी ने कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आएंगे तो फिर माफिया राज, लूट, अपहरण और बेटियों की असुरक्षा का दौर लौट आएगा. गरीबों का राशन लूटेंगे, व्यापारियों को डराएंगे. लेकिन एनडीए यह नहीं होने देगा.
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां माफिया के लिए कोई जगह नहीं है. यूपी में जो माफिया पहले सत्ता का हिस्सा बनते थे, आज जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं. हमारे बुलडोजर जब चलते हैं, तो माफिया की अवैध संपत्तियां ढहती हैं और उन्हीं जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनते हैं. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विरासत और विकास दोनों का मॉडल है. यहां न माफिया बचता है, न भ्रष्टाचार पनपता है.
सरदार पटेल ने देश को अखंड बनाया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की एकता के शिल्पी लौह पुरुष पटेल ने ब्रिटिशों की विभाजन की साजिश को नाकाम कर देश को अखंड बनाया. आज प्रधानमंत्री मोदी उसी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर बिहार को भी विकसित बनाना है, तो एनडीए की डबल इंजन सरकार को मजबूत करना होगा.
सीएम योगी ने बीजेपी प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थन में मांगा वोट
संजय कुमार सिंह जैसे जनसेवक को जिताना बिहार के भविष्य को सुरक्षित करना है. बारिश और कीचड़ में भी जो भीड़ जुटी है, वह बताती है कि लालगंज से इस बार कमल जरूर खिलेगा. आप बस घर-घर जाकर वोट मांगिए, बिहार भी यूपी की तरह अपराध और अराजकता से मुक्त होगा. विकसित बिहार, विकसित भारत का मार्ग यहीं से निकलेगा.
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
2 mins agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
55 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
4 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
4 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines