हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यूपी से अगले 3 साल में खत्म हो जाएगी गरीबी', मंच से सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज में घोषणा की कि तीन वर्षों में यूपी को गरीबी मुक्त बनाया जाएगा। सरकार हर गरीब को छत, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आने वाले तीन वर्षों में राज्य से गरीबी को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। महाराजगंज में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोषणा करते हुए कहा कि सरकार हर गरीब के सिर पर छत, हर खेत को पानी और हर हाथ को काम देने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए विशेष विद्यालय बनाए जा रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा विद्यालय बनाया जाएगा, जहां कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। पहले की सरकार पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पहले की सरकारें एक जनपद, एक माफिया पालती थीं। हमने उसकी जगह अब एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज शुरू किया है।”

उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं-सीएम योगी

महाराजगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है। अब यहां कोई यह नहीं कह सकता कि उसे सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश गरीबी को खत्म करने पर तेजी से काम कर रहा है। हम एक सर्वे करवा रहे हैं, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि पात्रता की श्रेणी में आने के बाद किसे अब तक सरकार की योजना का लाभ नहीं मिला है। यह सर्वे अंतिम चरण में है।

विज्ञापन

‘तीन साल के अंदर प्रदेश से गरीबी खत्म’

सीएम योगी ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं कि अगले तीन साल के अंदर प्रदेश से गरीबी को हर हाल में खत्म करके हम एक समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 14 लाख अन्नदाता किसानों ने जो प्राइवेट ट्यूबवेल लगाए थे, उनके कनेक्शन फ्री किए गए हैं। आप सिंचाई करिए, पैसे का भुगतान सरकार करेगी। आपको सिंचाई के लिए पैसा नहीं देना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola