CM Yogi on Sambhal Temple: उत्तर प्रदेश के संभल में मिला सालों पुराना मंदिर काफी चर्चा में है। बीते दिन से सभी की नजरें संभल में मिले भस्म शंकर मंदिर पर हैं। इसी बीच सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मंदिर पर चुप्पी तोड़ी है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल पर सवालों की झड़ी लगा दी। उनका कहना था कि संभल में मंदिर रातों-रात कहां से आ गया?
सीएम योगी ने क्या कहा?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसद में संविधान पर चर्चा चल रही थी और मुद्दा संभल का उठाया जा रहा था। संभल में इन्हीं के शासनकाल के दौरान 46 साल पहले मंदिर बंद कर दिया गया था। वो मंदिर अब जाकर सबके सामने आ गया। इनकी वास्तविकता सबके सामने आ गई। संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या प्रशासन ने रातों-रात बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? वहां पर मिला शिवलिंग आस्था का सबूत है।
यह भी पढ़ें- 46 साल पहले संभल में क्या हुआ था? लोगों ने सुनाई भस्म शंकर मंदिर की आंखों देखी कहानी
सीएम योगी ने पूछे सवाल
सीएम योगी ने आगे कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 साल पहले संभल में नरसंहार किया था? संभल हिंसा पर कभी चर्चा क्यों नहीं होती है? उन निर्दोष लोगों का क्या कसूर था, जिनकी आज से 46 साल पहले संभल में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी? मगर जो भी सच बोलेगा उन्हें धमकी दी जाएगी। उनका मुंह बंद करवाने का प्रयास किया जाएगा।
महाकुंभ का किया जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि कुंभ के बारे में भी इसी तरह का गलत प्रचार किया जा रहा है। लेकिन मैं हिंदुस्तान की मीडिया का धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने देश की विरासत से जुड़े आयोजनों को प्रसारित किया। वहीं अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या का विकास काफी तेजी से हुआ है।
संभल में मिला था मस्जिद
बता दें कि संभल में शाही जामा मस्जिद से 1 किलोमीटर की दूरी पर सदियों पुराना मंदिर मिला है। 46 साल पहले 1978 में हुए दंगों के दौरान इस मंदिर को बंद कर दिया गया था। वहीं बीते दिन मंदिर की खोज के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- काशी की मस्जिद का असली मालिक कौन? UP College विवाद के बीच जानें मस्जिद का इतिहास
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
12 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
21 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
22 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
23 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines