'हमने फ्रिज में रखने के लिए नहीं बनाया एटम बम...'हमीरपुर में सीएम योगी ने भरी हुंकार

Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जो लोग पाकिस्तान के लिए गा रहे हैं। उन लोगों को वहीं चले जाना चाहिए। ऐसे लोग हमारे देश के ऊपर बोझ क्यों बने हुए हैं? इंडी गठबंधन को भी इशारों-इशारों में योगी आदित्यनाथ ने निशाने पर लिया।

cm yogi

रैली को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ। फोटो-एएनआई

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महोबा के हमीरपुर में रैली को संबोधित किया। पार्टी का प्रचार करने पहुंचे योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इतनी तो पाकिस्तान की तादाद भी नहीं है। दुख होता है कि आज भारत में ऐसे कई लोग हैं, जो पाकिस्तान के लिए गा रहे हैं। ऐसे लोग देश के ऊपर बोझ हैं। इन लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। वहां जाकर भीख मांगनी चाहिए। योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने की धमकी दे रहे हैं। अगर पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, तो क्या हमने फ्रिज में रखने के लिए परमाणु बम बनाया है?

विज्ञापन

डाकबंगला मैदान में आयोजित रैली में सीएम योगी जमकर दूसरे दलों पर गरजे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में जो तोप बनती है, उसकी गर्जना से पाकिस्तानियों की पेंट गीली हो जाती है। बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने कभी न्याय करने का काम नहीं किया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने सदा ही यहां के लोगों का शोषण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत का दुनिया में नाम हुआ है। भारत ने खूब विकास किया है। बुंदलेखंड को नोएडा की तर्ज पर विकसित करने का काम उनकी सरकार कर रही है। जिसके बाद अब यहां के लोगों को नौकरी करने के लिए पलायन करने की जरूरत नहीं होगी। यहां के लोग दूसरों को नौकरी देंगे।

विज्ञापन

योगी बोले-जनता फिर से भाजपा के साथ

सीएम योगी आदित्यनाथ हमीरपुर-तिंदवारी-महोबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में आयोजित रैली में पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार 2014 में आई थी। जिसके बाद बुंदेलखंड का तेजी से विकास हुआ है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी लोगों से झूठे दावे कर रही है। लेकिन जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के साथ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ