Yogi Adityanath Ayodhya visit: राम मंदिर के चढ़ावे और चंदे में कथित गबन (चोरी) के आरोपों को लेकर चल रहे भारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपना पहला और बेहद कड़ा बयान दिया है. अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में ₹378 करोड़ से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी ने मंच से विपक्ष को आड़े हाथों लिया और राम भक्तों से धैर्य रखने की अपील की. मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का नाम लेकर उन पर तीखा हमला बोला.
सीएम योगी ने कहा, “हमारी पावन अयोध्या के नाम पर, जय श्री राम का नारा लगाने पर सपा के लोग गोलियां चलवाते थे, कारसेवकों पर लाठियां भांजते थे. आज इन लोगों का दोगलापन देखिए कि वे कह रहे हैं कि राम भक्तों का अपमान हुआ है. सपा के लोगों को हमेशा अयोध्या से परहेज रहा और वे कभी यहां नहीं आए. जो लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ते थे, वे आज हमें राम भक्ति का उपदेश दे रहे हैं.” उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि जिसने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर प्रभु राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, आज उसकी बेशर्मी देखने लायक है.
ट्रस्ट के कहने पर बनी SIT, अपराधी बचेगा नहीं
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर ही सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “SIT की जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, इसमें कोई संदेह नहीं है. अगर कोई अपराधी है, तो वह चाहे कोई भी हो, बचेगा नहीं.”
सीएम योगी की अपील: 15 दिन का इंतजार करें, चरित्र हनन न करें
सीएम योगी ने राम भक्तों से मर्यादा का पालन करने की विनम्र अपील की. उन्होंने कहा, “प्रभु राम ने हमें मर्यादा सिखाई है. जब हमने 500 वर्षों तक राम जन्मभूमि के लिए संघर्ष किया है, तो 15 दिन और इंतजार कर लें.” मुख्यमंत्री ने नसीहत दी कि जब तक SIT की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कोई भी बयानबाजी न करे. बेवजह की बयानबाजी से जांच प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि बिना सबूत किसी का चरित्र हनन न किया जाए और अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश करने वालों से जनता सावधान रहे. अगर किसी के पास चंदा चोरी का कोई पुख्ता या दस्तावेजी सबूत है, तो वह सीधे SIT को सौंप दे.
चंपत राय से क्यों बनाई गई दूरी?
सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन ने खुद चंपत राय से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने का लिखित अनुरोध किया है. प्रशासन द्वारा मंदिर ट्रस्ट को भेजे गए सीएम के प्रोटोकॉल में कहा गया है कि चंपत राय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नामित (नॉमिनेट) कर दें. अयोध्या के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, क्योंकि अमूमन हर वीआईपी (VIP) की अगवानी खुद चंपत राय ही करते थे. माना जा रहा है कि चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोपों के बीच सरकार चंपत राय से दूरी बनाकर साफ संदेश देना चाहती है.
क्या है सीएम योगी का आज का पूरा शेड्यूल?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम बेहद व्यस्त है, सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित ‘कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में शामिल होंगे. सीएम राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री शाम को कांशीराम कॉलोनी के पास करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने भव्य ‘रामायण वैक्स संग्रहालय’ का उद्घाटन करेंगे. इस म्यूजियम में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मोम की सुंदर मूर्तियां लगाई गई हैं.सीएम योगी अयोध्या नगर निगम की नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
13 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
13 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
14 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
19 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
20 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines