अजीत सिंह, गोरखपुर
UP Gorakhpur Ramgarh Lake Cruise: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नगरी में अब लोगों और टूरिस्टों को मुंबई जैसे नजारे देखने को मिलेंगे। दरअसल, गंगा में क्रूज उतारा गया है, जिसका इस्तेमाल टूरिज्म में किया जाएगा। गोरखपुर की रामगढ़ झील में शुक्रवार शाम को क्रूज उतारा गया। अभी क्रूज के अलाइनमेंट समेत दूसरे टेस्ट करने का प्रोसिजर चल रहा है, जिसके पूरा होते ही क्रूज की लॉचिंग कर दी जाएगी। इसके बाद लोग क्रूज की बुकिंग कर सकेंगे। नवरात्रि के दिनों में लोग क्रूज का मजा उठा सकेंगे। इस पर कई तरह के इवेंट भी होंगे।
यह भी पढ़ें: आगरा में TV ने ली नवविवाहित दंपति की जान, मूवी देख रहे थे दोनों अचानक हो गया ब्लास्ट
कार्यक्रम में कंपनी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे
शुक्रवार को मोरंग से भरे बैग के लॉन्चिंग पैड पर लोहे के बनाए बड़े-बड़े फ्लोटर्स पर ग्रीस लगी लकड़ी के बड़े-बड़े चौकोर गुटकों की मदद से क्रूज को झील में उतारा गया। इस वजह करीब 200 टन है। इस दौरान फर्म मेसर्स राजकुमार राय के MD राजकुमार राय और पंकज भगत, इमोशन के आर्किटेक्ट डिजाइनर नितिन पांडेय, अर्चिता अग्रवाल, एसआर्ट के शुभम, प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार समेत क्रूज बनाने वाले कर्मचारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: सूरत में लव जेहाद; हिन्दू लड़की को प्यार में फंसा इस्लाम कबूल कराया, प्रेग्नेंट कर छोड़ा, दूसरी पर थी नजर
ट्रायल रन के बाद की जाएगी क्रूज की लॉन्चिंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि नवरात्र में रामगढ़ झील में क्रूज शुरू हो जाए। नितिन पांडेय ने कहा कि जल्द ही इंटीरियर का काम पूरा किया जाएगा। MD राजकुमार राय ने बताया कि ट्रायल रन भी किया जाएगा। बता दें कि सिंचाई विभाग की माइनर और सिक्टौर की ओर बनी वॉल को उंचा किया गया है, ताकि किनारों पर भी झील में जल स्तर एक मीटर उंचा हो जाए। प्रशासन की तरफ से क्रूज सर्विस देने की तैयारी पूरी कर ली गई, बस आखिरी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।
झील में उतरने वाले क्रूज की विशेषताएं
- 3 फ्लोर का क्रूज
- 10.75 करोड़ लागत
- 200 टन वजन
- 2800 वर्ग फीट का 100 टन वजनी पैसेंजर वेटिंग प्लेटफार्म
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines