UP Assembly Monsoon Session 2024 : यूपी में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है, जहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर जवाब दिया। इस दौरान सीएम योगी ने बिना नाम लिए विधानसभा में अखिलेश यादव को धो डाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय को कहा कि सपा का एक विधायक आजमगढ़ में अवैध शराब तस्करी के मामले में आज भी जेल में है। जहरीली शराब मामले में 100 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं सपा का दूसरा विधायक कानपुर को दंगों की आग में झोंकना चाहता था। ये दोनों बातें सच हैं। इससे पता चला है कि इन मामलों में समाजवादी पार्टी की संलिप्तता थी और संलिप्तता है।
यह भी पढ़ें : कालीन भैया पर अनुप्रिया पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- राजा अब EVM से ही पैदा होता है! अखिलेश पर साधा निशाना
जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही सरकार : सीएम योगी
सीएम योगी ने आगे कहा कि सरकार की ओर से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। इसके तहत ही राज्य सरकार काम कर रही है। विपक्ष सरकार की कार्रवाई पर प्रश्न उठाता है, लेकिन बहुत सारे लोग जो बातों से नहीं मानते हैं, उन्हें समझाने के लिए दूसरे तरीके भी अपनाएंगे और सरकार उन तरीकों को अपना रही है।
यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, हाथों में पोस्टर लिए वेल में पहुंचे सपा विधायक, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदर्शन
जानें कौन हैं वो विधायक?
आपको बता दें कि आजमगढ़ में 2022 में हुए जहरीले शराब कांड में सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि विधायक के संरक्षण में ही जहरीली शराब का धंधा चल रहा था। इस मामले में सपा विधायक जेल में बंद हैं। वहीं, कानपुर में सपा के विधायक इरफान सोलंकी हैं। उनके खिलाफ जबरन उगाही, सरकार और निजी जमीन पर कब्जे और अवैध निर्माण जैसे केस दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines