Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सोमवार को भाजपा नेता जया प्रदा (Jaya Prada) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से भेंट की। इस मुलाकात का फोटो जया प्रदा ने कथित तौर पर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
राजनीति के गलियारों में है ये चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जया प्रदा उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में खड़ी हो सकती हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है।
https://twitter.com/realjayaprada/status/1630108119807426560
उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटें हैं खाली
जानकारी के मुताबिक सोमवार को लखनऊ में बॉलीवुड अभिनेत्री और वर्तमान में भाजपा नेता जया प्रदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा है, लेकिन इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में दो विधानसभा सीटें (रामपुर की स्वार विधानसभा और मिर्जापुर की छावनी विधानसभा) खाली हो हैं।
यह भी पढ़ेंः सदन में अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- हम रामचरितमानस के खिलाफ नहीं
अब्दुल्ला आजम खान की रद्द हो चुकी है सदस्यता
बता दें कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजाम खान की सदस्य रद्द होने के बाद यह सीट खाली हो गई है। इस पर जल्द ही उपचुनाव होने की संभावना है। वहीं मिर्जापुर की छावनी विधानसभा सीट भी खाली है।
सोशल मीडिया पर आया मुलाकात का फोटो
इस बीच भाजपा नेता जया प्रदा की सीएम योगी से मुलाकात को इसी नजर से देखा जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो में देखा जा सकता है कि जया प्रदा सीएम योगी को फूलों का एक गुलदस्ता भेंट कर रही हैं। साथ ही लिखा है कि आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines