CM Yogi Aditya Nath Meeting with Jayant Choudhary: यूपी में सियासी तूफान के शांत होने के बाद अब बीजेपी का पूरा फोकस 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव हैं। इस बीच विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम योगी का भाषण लगातार सुर्खियां बंटोर रहा हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जयंत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन बहुत अच्छा है। हम सभी लोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के नियमों को लेकर उठे विवाद के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बता दें कि जयंत चौधरी ने भी कांवड़ यात्रा में नेमप्लेट को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसके बाद से ऐसा लग रहा था कि जयंत चौधरी फैसले से नाराज है और वे पाला भी बदल सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इस मुलाकात के क्या है सियासी मायने?
10 सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी में 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस 10 में से 5 सीटें सपा, 3 बीजेपी और 1-1 सीट रालोद और निषाद पार्टी के कब्जे में थी। लोकसभा चुनाव में यूपी के 9 विधायक सांसद बन गए। जबकि सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद उन्होंने सीट छोड़ दी। जयंत चौधरी मीरापुर के साथ-साथ खैर सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मीरापुर सीट पर तो 2022 में रालोद ने जीत दर्ज की थी। वहीं खैर सीट पर जाट वोट बैंक की अधिकता के कारण रालोद यह सीट बीजेपी से मांग रही है।
2 सीटें मांग रही हैं रालोद
सूत्रों की मानें तो बीजेपी रालोद को मीरापुर की जगह पर कुंदरकी सीट दे सकती हैं। हालांकि इसके लिए जयंत चौधरी का खेमा कितना तैयार है? यह देखने वाली बात होगी। जानकारों की मानें तो रालोद मीरापुर सीट कभी नहीं छोड़ेगी। हां वह कुंदरकी या खैर को लेकर समझौता कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः बारिश में मनचलों ने लड़की को किया परेशान, इंस्पेक्टर समेत पूरी पुलिस चौकी पर गिरी गाज
बीजेपी उपचुनाव में दोहराएगी 2022 का फाॅर्मूला
बता दें कि मीरापुर सीट रालोद के चंदन चैहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। हालांकि बैठक के बाद जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी सीएम योगी से सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी के एक सीट के ऑफर पर रालोद खुश नहीं है। क्योंकि शुरू से ही यह मानकर चल रही है कि गठबंधन से पहले जिस सीट पर जिस पार्टी के विधायक थे वह उपचुनाव में भी उसी सीट पर चुनाव लड़ेगा। यानी विधानसभा चुनाव का फाॅर्मूला ही उपचुनाव में लागू होगा।
ये भी पढ़ेंः ‘सिर्फ 9 सेकंड में अतीक अहमद-अशरफ की हुई थी हत्या, पुलिस को…’; जानें जांच रिपोर्ट में क्या-क्या हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
4 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
12 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
14 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
14 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
15 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines