CM Yogi Aditya Nath on Bangladesh Crisis: देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। मथुरा में आज बड़े स्तर पर इस त्योहार का आयोजन किया जा रहा है। देशभर के अलग-अलग मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मथुरा पहुंचे और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने पुरानी मंडी चौराहे पर वीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जब हम एक होंगे तभी देश सशक्त बनेगा। बांग्लादेश की गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए।
सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे। सीएम योगी ने वीर दुर्गादास राठौड़ की मूर्ति को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि 10 साल से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा हो गई।
कई लोगों ने अंग्रेजों-मुगलों के सामने समर्पण किया
सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन आज हम दुर्गादास राठौड़ जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाकर देखिए, उनकी वहां पर कितनी पूजा होती है? जोधपुर में उनके प्रति श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ेंगे: जब रमण रेती में लोटपोट हुए कुमार विश्वास, जन्माष्टमी पर मथुरा में दिखा अलग अंदाज
सीएम ने भाषण में बिस्मिल का किया जिक्र
सीएम ने इस दौरान रामप्रसाद बिस्मिल को लेकर कहा कि जब उनको फांसी दी जा रही थी तब उनसे आखिरी इच्छा पूछी गई। तो उन्होंने कहा कि इस देश में 100 बार मेरा जन्म हो और मौत का कारण देश का उपकार कर्म हो। मैं बार-बार इस धरती पर जन्म लेना चाहता हूं।
ये भी पढ़ेंगे: ’10 करोड़ देंगे, इस नेता की बेटी से रेप करो’…बाल अधिकार आयोग ने शुरू की वीडियो की जांच
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
17 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
22 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines