Madhya Pradesh Assembly Election 2023: अमित रतूड़ीः राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम समेत मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को चुना आयोग ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया और अपनी तैयारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया। उधर शाम को ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां उत्तराखंड सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत भी किया।
धामी के कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत
जानकारी के मुताबिक चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद देर शाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अगवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सियासत समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इसके बाद वे ऋषिकेश के ताज होटल के लिए रवाना हो गए।
शिवराज क्यों आए ऋषिकेश?
अब सवाल उठता है कि चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सीएम शिवराज चौहान उत्तराखंड के ऋषिकेश क्यों पहुंचे हैं? बताया जाता है कि हर बार चुनावों का ऐलान होते ही सीएम शिवराज ऋषिकेश आते हैं। यहां संत समाज से मिलकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। कहा जाता है कि शिवराज चौहान का ये हर बार नियम है।
यह भी पढ़ेंः भारत के काढ़े ने दुनिया को जीवनदान दिया; CM योगी ने बताई आयुर्वेद की शक्ति, कहा- नेचुरोपैथी में करियर बनाएं
एक दिन के दौरे पर हैं सीएम शिवराज
उत्तराखंड के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड आए मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह आज शाम यानी मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। यहां शिवराज स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात करेंगे और फिर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेंगे। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Ultram)
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
6 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines