Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड में बुधवार को रुद्रप्रयाग में हुई भारी बारिश के बाद केदारनाथ धाम में भीमबली में बादल फटने से लगभग 30 मीटर पैदल मार्ग पूरी तरह नष्ट हो गया। एसडीआरएफ एनडीआरएफ और जिला पुलिस प्रशासन के प्रयास से सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आपको बता दें कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भीमबली, रामबाड़ा, लिंचोली में फंसे करीब 425 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही पैदल यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग और भीमबली के बीच फंसे लगभग 1000 यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अलग-अलग जगह पर ऑपरेशन चलाकर सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
घटनास्थल पर डटे रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और बादल फटने की वजह से अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे दिन आपदा प्रभावित इलाकों में बताए ।
Pushkar Singh Dhami ने अधिकारियो को दिया यह निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब आपदा प्रभावित जिलों में डटे रहे तो उन्हें देखकर पूरी टीम राहत बचाव कार्य में ताकत के साथ जुट गई। रुद्रप्रयाग जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात से ही रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल ली। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के सहयोग से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
लैंड स्लाइड को देखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है और पैदल यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि राहत बचाव कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए वरना कारवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
55 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
8 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines