CM Pushkar Singh Dhami Helicopter Meet Accident: उत्तराखंड के रुद्रपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल, सीएम धामी रुद्रपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे, यहां जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, उसका अगला पहिया जमीन में धंस गया। बताया जा रहा है कि इसके पीछे का कारण हेलीपैड की नरम जमीन है। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पायलट को हुआ एहसास
जानकारी के अनुसार, ये घटना सोमवार को रुद्रपुर में समर्थित युवा सम्मेलन के दौरान घटी है। पायलट ने बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि हेलीकॉप्टर का पहिया जमीन में फंस गया है, तो उन्होंने बिना देरी के तुरंत सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस बाकी टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने जमीन में फंसे हेलीकॉप्टर के पहिये को धक्का देकर बाहर निकाला। हालांकि, घटना से पहले सीएम धामी हेलीकॉप्टर से बाहर निकल गए थे। लेकिन अब ऐसे आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर, योगी सरकार की नई आबकारी नीति को मंजूरी
संसद की सुरक्षा में चूक
बता दें कि, 13 दिसंबर को शहादत दिवस के मौके पर संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था। संसद में दो लोगों ने कूद कर स्मॉक क्रैक्टर फोड़ दिए। इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया। हालांकि, पुलिस ने इस हमले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में से एक को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। फिलहाल, अभी पुलिस की टीम और सुरक्षा एजेंसी इस मामले की जांच कर रही हैं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
14 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
14 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
17 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines