उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आश्वासन दिया कि सरकार तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। यमुनोत्री धाम की यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक धामी ने कहा कि हम हर पहलू से स्थिति पर नजर रख रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यमुनोत्री धाम की यात्रा अन्य धामों की तुलना में थोड़ी अधिक चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए हम एक मास्टर प्लान बनाने पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘क्या अगले लोकसभा चुनाव…’, असदुद्दीन ओवैसी ने जाति जनगणना को लेकर केंद्र के सामने उठाए ये सवाल
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक धामी ने कहा कि 2014 के बाद से तीर्थयात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चारों धामों पर किए गए कार्यों को जाता है। 2014 के बाद से तीर्थयात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बार चार धाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई और केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे। इस बीच तीर्थयात्रियों ने सरकार की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। धामी ने कहा कि सरकार प्रत्येक श्रद्धालु के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धालुओं से मिलने और उनके अनुभवों के बारे में जानने का अवसर मिला है। यात्रा मार्ग पर सरकार ने समुचित इंतजाम किए हैं।
अक्षय तृतीया के मौके पर पहुंचे सीएम
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक है। बता दें कि सीएम धामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। दोनों धामों के कपाट खुल चुके हैं। बुधवार को चार धाम यात्रा 2025 शुरू हो चुकी है। ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
यह भी पढ़ें:जातीय जनगणना पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी सरकार के फैसले पर क्या बोले दिग्गज?
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
6 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
7 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
9 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
10 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
21 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines