Uttarakhand News: उत्तराखंड में बढ़ते लव जेहाद के मामलों को देखते हुए शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने धामी ने अधिकारियों को ऐसे मामले में सख्ती के साथ निपटने के आदेश दिए हैं। बैठक में राज्य के डीजीपी भी मौजूद रहे।
बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में राज्य के डीजीपी अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी. मुरुगेशन और खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने लव जेहाद के मामलों को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सख्त है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1667154641875005440
पिछले दिनों राज्य में हुआ था बवाल
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनको लेकर राज्य में फैली अशांति थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया गया है कि उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में दो युवकों ने कथित तौर पर एक स्थानीय हिंदू लड़की का अपहरण करने का प्रयास किया। 27 मई को स्थानीय लोगों ने तीन लड़कों को नौवीं कक्षा की स्थानीय हिंदू लड़की के साथ पकड़ा था।
हिंदूवादियों ने किया था बाजार बंद
लड़की के परिवार की शिकायत पर तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और फिर तीनों को उसी दिन जेल भेज दिया गया। दक्षिणपंथियों ने युवक पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था और इसे ‘लव जिहाद’ बताते हुए जिले भर में बंद, प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन किए थे।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
39 mins agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
56 mins ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
16 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
21 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
21 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines