उत्तराखंड के चमोली और टिहरी में बादल फटने की खबर है। टिहरी में मुसलाधार बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए हैं। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। चमोली में दो के लापता होने की खबर है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना में दो लोग लापता हैं और कई जानवर दब गए हैं। पूरे जिले में भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं। राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।
सीएम का बयान आया सामने
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा अधिकारी बृजेश भट्ट ने एएनआई को बताया कि रात में गेंवाली भिलंगना में बादल फटने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोई जनहानि नहीं हुई है। सार्वजनिक/निजी संपत्ति को नुकसान होने की आशंका है। राजस्व टीम रवाना हो गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, वैपकोस, पशु चिकित्सा टीम भी राहत कार्य के लिए रवाना हो गई है।
रूद्रप्रयाग, केदारनाथ समेत कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन के अलर्ट के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है। केदारनाथ में मोटरमार्ग बंद हो गया है क्योंकि पुल टूट गया है। वहीं काठगोदाम- भीमताल मुख्य मार्ग में भीमताल पुल के पास मलबा गिरने से सड़क को बंद कर दिया गया है। लोगों को दूसरे रास्ते से आने-जाने की सलाह दी गई है। हल्द्वानी से कैंची धाम जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन हुआ है।
पिछले हफ्ते भी चमोली में बादल फटने की खबर आई थी, जिसके बाद सड़कें अवरुद्ध हो गईं थीं और आवाजाही बाधित हुई थी। स्थानीय टुनरी गदेरा नाले में पानी बढ़ गया, जिससे मलबा तहसील में बहकर कई घरों में घुस गया था। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, “गंगोत्री यात्रा मार्ग पर कोई समस्या नहीं है। हम रास्ते में आने वाली सड़कों की बहाली के साथ यमुनोत्री यात्रा भी फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं।”
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
50 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
4 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
5 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
7 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
9 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
10 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
11 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines