Kedarnath-Tehri Cloudburst : उत्तराखंड में बारिश ने तबाही मचा रखी है। केदारनाथ और टिहड़ी में बादल फट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सुरक्षा की टीम फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने में जुटी है। वहीं, आईएमडी के अलर्ट के बाद देहरादून में गुरुवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
केदारनाथ में बुधवार की रात को अचानक से बादल फटा, जिससे सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया। खबर यह भी आ रही है कि इस दौरान भूस्खलन भी हुआ, जिससे भीम बली में 200 तीर्थयात्री फंस गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ, जिला पुलिस प्रशासन समेत सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें : बारिश में डूबी दिल्ली, संसद कैंपस में भी घुसा पानी, फ्लाइट्स के बदले रूट, देखें Video
टिहरी में भी फटा बादल
वहीं, टिहरी में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में बादल फटने की खबर आई है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक मीसिंग है। इसे लेकर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बादल फटने से एक होटल बह गया, जिसमें होटल मालिक भानु प्रसाद, पत्नी नीलम देवी और बेटा विपिन थे। रेस्क्यू टीम ने दंपती का शव बरामद कर लिया, जबकि युवक अभी लापता है।
यह भी पढ़ें :सड़कों पर भरा पानी, लगा ट्रैफिक जाम; दिल्ली-NCR में भारी बारिश, IMD का रेड अलर्ट
देहरादून में स्कूल-कॉलेज बंद
आईएमडी ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में तेज गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को देहरादून में क्लास वन से लेकर 12th तक के स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
12 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines