Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर के लोगों को सड़क मार्ग से प्रयागराज जाने के सफर को ओर आसान बनाने का सपना इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। NHAI का दावा है कि इस साल के अंत तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम पूरा हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है। इसके बाद एनसीआर के लोगों को सड़क मार्ग से प्रयागराज जाने में काफी आसानी होगी। फिलहाल इसे जोड़ने का काम 65 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा डीएमई
दिल्ली से मेरठ और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण पांच खंडों में किया जाना था। जिसमें से दिल्ली से मेरठ तक के 4 खंड पूरे हो चुके हैं, मगर पांचवें फेस का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। पांचवें फेस में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को 14 किलोमीटर लंबे खंड के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक बनाया गया है। ऐसे में DME के गंगा एक्सप्रेसवे से जुडने पर गाजियाबाद सहित एनसीआर के लोगों को प्रयागराज जाने में काफी आसानी हो जाएगी। इस 14 किलोमीटर खंड का लगभग 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। NHAI के अधिकारियों का दावा है कि इस साल के अंत तक बाकी बचा हुआ काम भी पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- DME के डिवाइडर पर NHAI लगाएगा 16 किलोमीटर तक रेलिंग, जानिए क्या है वजह
गाजियाबाद के तीन तो मेरठ के 7 गांवों से गुजर रहा यह खंड
NHAI द्वारा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर इस खंड का काम वर्ष 2022 में अप्रैल में शुरू किया गया था। इस खंड को पूरा करने के लिए मार्च 2024 का लक्ष्य तय किया गया था, मगर इसका कार्य काफी समय से लगभग 1 किलोमीटर का दायरे का काम किसानों से मुआवजे के विवाद के चलते रुका हुआ था। बताया गया की अब विवाद समाप्त हो गया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में 5वें खंड में गाजियाबाद के तीन गांव जैनुद्दीनपुर, तलहैटा, चूड़ीयाला शामिल है, जबकि बाकी बचे गांव मेरठ के हैं। जिनमें शाकरपुर, नरहैड़ा, ढिकौली, सलेमपुर, चंदसारा, खानपुर और नगलापातू शामिल हैं।
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
1 hr agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
3 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
4 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
5 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
18 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
19 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines