Ghaziabad News: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर तैनात एक सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की गाजियाबाद के मुरादनगर नहर की पटरी पर हुई सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। एक कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में सब-इंस्पेक्टर की बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अइस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने हादसे की शिकायत पुलिस से की है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे दीपक चौधरी
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित गांव ढिड़ार में 45 वर्षीय दीपक चौधरी अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया गया है कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत हो चुके थे। जिसके बाद पांच साल पहले सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर उनका चयन हो गया था। हाल में उनकी तैनाती दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर थी। बताया गया है कि उनके परिवार के एक सदस्या की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। जिनसे मिलने के लिए वह मेरठ अस्पताल में गए थे। जिसके बाद सुबह के समय वह बाइक लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
गंगनहर की पटरी पर पैंगा गांव के पास हुआ हादसा
बताया गया है कि इस दौरान जब वह बाइक लेकर मुरादनगर गंगनहर पटरी पर पैंगा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह काफी दूर गिरे। हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
14 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
15 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
20 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines