उत्तर प्रदेश में बागपत के चाट वार को लोग भूले नहीं थे कि अब हापुड़ में चटनी को लेकर जंग हो गई. जी हां, चाट को लेकर हुई जंग के 5 साल बाद चटनी को लेकर युद्ध हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शहर के एक बाजार में दुकानदार ने शख्स को ब्रेड पकौड़े के साथ हरी चटनी की बजाय इमली की चटनी परोस दी तो शख्स ने हंगामा किया, जिसके बाद बाजार में विवाद छिड़ गया. लोगों ने शख्स को दौड़ा-दौड़कर पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए. शख्स ने किसी तरह बाजार से निकलकर अपनी जान बचाई.
वीडियो के आधार पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
सर्कल ऑफिसर मुनीश चंद्र ने बताया कि सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. देहरा में बीच बाजार 2 गुटों में झड़प हुई है. जिसमें 4 लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स को बुरी तरह पीटा जा रहा है. वह इधर-उधर दौड़ रहा है और लोग उसे धक्के मार रहे हैं. खींचतान में उसके कपड़े फट जाते हैं और उसी टी-शर्ट के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं.
मारपीट के दौरान बेहोश होकर गिर गए 2 शख्स
वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स उसकी मदद करने के लिए आता है और दुकानदार की पकौड़े तलने और तेल छानने वाली छलनी से हमलावर पर वार करता है, जिससे वह बेहोश होकर गिर जाता है. होश में आने के बाद वह उस शख्स की मदद करता है, जो उससे पहले बेहोश होकर सड़क पर गिरा था. नीली टी-शर्ट पहने शख्स पत्थर फेंकता है. वहीं लोग क्रिकेट बैट छीनने का प्रयास करते हैं. हाथ में बेल्ट पकड़े व्यक्ति को कमीज पकड़कर घसीटा जाता है. इस बीच एक महिला मारपीट को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाती.
5 साल पहले बागपत में क्या हुआ चाट को लेकर?
बता दें कि साल 2021 में उत्तर प्रदेश के बागपत में चाट स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिन्होंने लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने स्टॉल को डेकोरेट किया हुआ था. इस दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में 2 गुटों में भयंकर लड़ाई हुई. दुकानदारों ने बीच सड़क एक-दूसरे पर मुक्के बरसाए. घटनाक्रम से कुर्ता पहने और लंबे मेहंदी लगे बालों वाला शख्स सोशल मीडिया पर रातोंरात मशहूर हो गया था और उसे ‘आइंस्टीन चाचा’ नाम दिया गया. इसके बाद वह महीनों तक मीम वर्ल्ड का बादशाह बना रहा और आज भी उसका वीडियो लोकप्रिय है.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
4 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
5 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
13 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
14 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
15 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
17 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
18 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
19 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines