Chitrakoot horrific accident 7 killed: उत्तरप्रदेश के चित्रकूट में रविवार देर रात हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है. नेशनल हाईवे 35 में रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की भीषण टक्कर से हादसा हुआ. शादी समारोह में जा रही बुलेरो गाड़ी की प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकराई. रोडवेज बस से भिड़ंत के बाद बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़े. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन मौत की पुष्टि की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे में चार मासूम बच्चों सहित सात की मौत हो गई. बुलेरो गाड़ी में नौ लोग सवार थे, जिसमे सात की मौत बताई जा रही है.
घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रिफर किया गया है. सभी मृतक जनपद चित्रकूट के रहने वाले थे और एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. यह भीषण हादसा कर्वी कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 35 का है.
फलौदी में एक और भीषण सड़क हादसा
राजस्थान के जोधपुर जिले में फलौदी के पास हुए बस हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद एक और भीषण हादसा हुआ। यह हादसा फलौदी जिले के भोजासर थाना क्षेत्र में हुआ। बोलेरो-ट्रेलर भिड़ंत में बोलेरो सवार चालक सहित 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार
इससे पहले यूपी के हापुड़ में एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराईं।शादी समारोह में जा रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। गाड़ी में सवार एक महिला सहित तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना की जानकारी लगते ही हाफिजपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
20 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines