Children offering Namaz in UP school: उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से बरती गई सख्ती के बाद भी शिक्षण संस्थानों से इससे जुड़े मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया। जिसका वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में बेसिक शिक्षा परिषद के एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़ाई जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभाग हरकत में आ गया। जिसके चलते स्कूल की दो शिक्षिकाओं सहित एक अन्य शिक्षामित्र को सस्पेंड किया गया है।
सोशल मीडिया पर नमाज का वीडियो वायरल होते ही बढ़ा विवाद
पूरा मामला लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित नैपियर रोड कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्चों के नमाज पढ़ने का वीडियो शनिवार को वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया से चलकर विवाद सड़कों पर आ गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्रीय पार्षद मनीष रस्तोगी, विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अंकुर कुमार के साथ अन्य लोगों ने बच्चों के स्कूल में नमाज पढ़ने पर विरोध जताया और स्कूल इंचार्ज मीरा यादव पर बच्चों से नमाज पढ़वाने का आरोप लगाते हुए जोन 6 के जोनल अधिकारी से शिकायत की।
दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र पर हुई कार्रवाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामले की जांच के लिए स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया। इस मामले को लेकर बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट में विद्यालय की दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षामित्र दोषी पाए गए, जिसके बाद विद्यालय की प्रधान अध्यापिका मीरा यादव, शिक्षिका तहजीब फातिमा के साथ शिक्षामित्र ममता मिश्रा को कार्रवाई करते हए निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले की गहनता से जांच शुरू हो चुकी है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
43 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
5 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
6 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines