Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में अब पैरेंटस को ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (Apaar ID) आइडी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पैरेंटस बर्थ सर्टिफिकेट न होने पर भी अपने बच्चे की अपार आईडी बनवा सकेंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिए। इसमें कहा कि छात्रों का बर्थ सर्टिफिकेट न होने की स्थिति में आधार कार्ड का प्रयोग कर अपार आइडी बनाई जाए।
यू-डाइस पोर्टल पर चल रहा काम
महानिदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा। इसमें स्पष्ट किया कि यदि बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट उपलब्ध है तो यू-डाइस पोर्टल पर वही नाम और जन्मतिथि दर्शाई जाएगी चाहे आधार आईडी में दर्ज नाम अलग हो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि अपार आईडी बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में लगभग सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बना दी गई है। अगर बर्थ सर्टिफिकेट नहीं भी है तो अपार आईडी बनाई जाएगी।
बच्चों का रहता है ऑनलाइन ब्योरा
राहुल पवार ने बताया कि कुछ आधार की समस्या आ रही है, ऐसे में आदेश के बाद बर्थ सर्टिफिकेट के नाम पर आईडी बनाई जाएगी। गौरतलब है कि कुछ क्षेत्रों में बच्चों के पास बर्थ सर्टिफिकेट न होने और आधार कार्ड में नाम गलत होने की वजह से अपार आईडी का कार्य अटक रहा था। 12 अंकों की इस आइडी के माध्यम से बच्चे की शैक्षिक उपलब्धियों का ब्योरा ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
5 लाख से अधिक बच्चों की आईडी बनी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि जिले में अपार आईडी को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। निजी और सरकारी स्कूलों में लगभग 5 लाख से अधिक छात्रों को ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री ( अपार ) आईडी बनाई गई है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।
2 लाख बच्चों की अपार आईडी बनना बाकी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि जिले में लगभग 7 लाख बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें लगभग पांच लाख बच्चों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है। इसमें निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। अभी 2 लाख बच्चों की अपार आईडी बनना बाकी है। अब इन बच्चों की अपार आईडी आसानी बन सकेगी।
संबंधित खबरें
आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
17 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
19 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
19 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines