उत्तर प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के शीर्ष नेताओं ने रविवार देर रात लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बाराबंकी की रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में हाल की घटना के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री के 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर हुई यह बैठक लगभग 1 घंटे तक चली। बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि चर्चा का मुख्य विषय यूनिवर्सिटी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर था।
वहीं इससे पहले रविवार दोपहर में ABVP ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर कार्यक्रम रखा था। मुख्यमंत्री योगी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन इसे किसी कारणवश रद्द कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि ABVP के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर शहर में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और राजनीतिक झंडे लगाए थे। अचानक कार्यक्रम रद्द होने के बाद पूरे प्रदेश में ये चर्चा होने लगी कि सीएम और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात पर नाराजगी है। सूत्रों से पता चला है कि इसके बाद बीजेपी हाईकमान ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम और ABVP के छात्र नेताओं से बात की। जिसके बाद रविवार रात बैठक होने की बात तय हुई।
CM के सामने बाराबंकी की घटना पर जताई नाराजगी
बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने उत्तर प्रदेश के कई में जिलों विरोध प्रदर्शन किया था। छात्र संगठन इस घटना से नाराज था और उसने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान एबीवीपी के लोगों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने राज्य में शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए अपने सुझाव दिए। सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि सरकार छात्र कल्याण और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: BJP सांसद मुकेश राजपूत की बहन को ससुर ने पीटा, डंडे से की पिटाई, वीडियो वायरल
एक्स पर पोस्ट की तस्वीर
CM योगी ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। बैठक की एक तस्वीर सीएम कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट की गई। पोस्ट में लिखा कि एबीवीपी के अधिकारियों ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस अवसर पर घनश्याम शाही (पूर्वी क्षेत्र के राज्य सचिव), मनोज निखरा (पश्चिमी क्षेत्र के राज्य सचिव), अंकित शुक्ला (राष्ट्रीय सचिव) और सृष्टि सिंह (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें: बरेली में धर्म परिवर्तन ना करने से महिला पर किया हमला, 7 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ABVP ने दिए सुझाव
सीएम योगी की इस पोस्ट में आगे लिखा ABVP ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य में शिक्षा के स्तर में हुए उल्लेखनीय सुधारों पर चर्चा की और शिक्षा के माहौल को और बेहतर बनाने पर सीएम के साथ विस्तृत चर्चा की और अपने उपयोगी सुझाव दिए।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines