उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सरकारी स्कूलों को मर्ज करने का मुद्दा गरमाया हुआ है। योगी सरकार के इस कदम का सपा सरकार सबसे ज्यादा विरोध कर रही है। सपा का आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान सपा विधायकों ने इस मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा के इस सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं, प्रदेश सरकार किसी भी विद्यालय को बंद नहीं करने जा रही है।’
सरकारी स्कूलों को इंटीग्रेटेड कैंपस के रूप में बदला जा रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सभी आरोप गलत हैं। प्रदेश सरकार किसी भी सरकारी स्कूल को बंद नहीं करने जा रही है। बल्कि उन्हें बेहतर सुविधाओं वाले इंटीग्रेटेड कैंपस के रूप में बदला जा रहा है। जिससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर और आधुनिक बनाया जा सका। सीएम ने आगे कहा कि वे स्कूल हैं जिनमें 50 से कम छात्र संख्या है और जो एक किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं। इन्हें बड़े स्कूलों से जोड़ा जा रहा है, ताकि छात्र-शिक्षक अनुपात 22:1 बना रहे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में विधायकों और मंत्रियों की सैलरी बढ़ी, 9 साल बाद पेंशन भी बढ़ाई गई
3-6 साल के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा
सीएम योगी ने कहा कि जो स्कूल बचे हैं, उनमें 3-6 साल के बच्चों के लिए बालवाटिका और प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें एलकेजी, यूकेजी और नर्सरी की पढ़ाई होगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पोषण मिशन के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत किया गया है, ताकि कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित बच्चों को विशेष आहार दिया जा सके।
ये भी पढ़ें: सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला, सदन में की थी मुख्यमंत्री योगी की तारीफ
ड्रॉपआउट दर में भारी कमी
योगी ने कहा कि 2017 से अब तक ड्रॉपआउट दर में भारी कमी आई है और 40 लाख अतिरिक्त बच्चे स्कूलों में शामिल हुए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 75 साल पुराने इंटर कॉलेजों का जीर्णोद्धार, नई प्रयोगशालाएँ, स्मार्ट क्लास और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 150 सरकारी आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम जोड़े गए हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं विधायक पूजा पाल? सपा ने जिन्हें दिखाया बाहर का रास्ता, CM योगी की तारीफ से हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines