मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना क्या?
उत्तर प्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना है। इस योजना के तहत, सरकार प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल 51000 रुपये का खर्च करती है, जिसमें वधू को 35000 रुपये की नकद राशि और 10000 रुपये की जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
मामा के साथ सगी भांजी का कराया फर्जी निकाह
मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए मामा पर पीड़ित युवती ने ही सगी भांजी पर फर्जी निकाह करने के आरोप लगाए हैं। उसे जानकारी नहीं थी कि आरोपी इतना बड़ा फर्जीवाड़ा करायेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बिलारी तहसील के रामरतन इंटर कॉलेज में 200 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ था।
फर्जी निकाह में 2700 रुपए भी वसूले
युवती की मां के मुताबिक, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसे बताए बिना उसकी बेटी के नाम का रजिस्ट्रेशन करवा दिया। इस निकाह में 2700 रुपए भी वसूल लिए। इसके साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मिली नक़द राशि में से 17 हज़ार रुपए हड़प लिए। इस फर्जीवाड़े में कही न कहीं जांच करने वाले सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं।
रसीद लेते हुए फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर युवती की अपने सगे मामा आदिल के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों से निकाह की रसीद लेते हुए फ़ोटो वायरल हो रही है। वहीं, एक अन्य वीडियो में मां बता रही हैं कि कैसे उनकी बेटी की फर्जी रूप से शादी कराई गई है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines