छठ पूजा 2022: सीएम योगी पहुंचे लखनऊ के गोमती घाट, कहा- छठ पूजा एकजुटता और स्वच्छता का प्रतीक
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) गोमती नदी (Gomti River) के घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने छठ पूजा के लिए आयोजित हो रहे कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही यहां छठ पूजा के लिए मौजूद लोगों को संबोधित किया।
Visuals of Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath attending #ChhathPooja celebrations at Gomti Ghat in Lucknow pic.twitter.com/sQunv7QMK2
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 30, 2022
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने सबसे पहले प्रदेश वासियों को छठ पूजा की बधाई दी। कार्यक्रम को विधिवत शुरू कराया। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि छठ पर्व भीतरी और बाहरी शुद्धि का प्रतीक है। इसके अलावा एकजुटता और स्वच्छता का संदेश देता है।
बता दें कि इससे पहले सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में छठ पूजा को लेकर खास निर्देश दिए थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की थी। वहीं रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई ने वाराणसी और गोरखपुर में छठ पूजा की तस्वीरें भी जारी की हैं। यहां घाटों पर भोजपुरी समाज के लोगों की अच्छी खासी भीड़ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: