Uttar Pradesh Greater Noida (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद को जोड़ने वाले छपरौला रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। इस पर वाहन भी दौड़ने लगे हैं। अब गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले लोगों को फाटक पर घंटों जाम में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इसके अलावा यूपी के कई शहरों में भी जाना आसान हो जाएगा। इस ओवरब्रिज के बनने का लोगों को करीब 13 साल से इंतजार था।
पीडब्ल्यूडी की वजह से रुका था काम
जानकारी मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर छपरौला फाटक के पास आरओबी बनाने के लिए भारतीय रेलवे और प्रदेश सरकार के बीच 2012-13 में समझौता हुआ था। इस आरओबी को बनाने में करीब 84.43 करोड़ रुपए की लागत में से 38.25 करोड़ रुपए रेलवे को देने थे, जबकि 46.18 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को वहन करना था। रेलवे ने वर्ष 2019 में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया, जबकि पीडब्ल्यूडी की ओर से एप्रोच रोड नहीं बनाई गई। जिसके चलते काम रुक गया।
ओवरब्रिज का कुछ काम अभी बाकी
करीब चार साल से अधूरे पड़े काम को पूरा करने के लिए रेलवे बोर्ड ने नई नीति बनाई। इसमें तय हुआ कि टू लेन रोड ओवरब्रिज का पूरा निर्माण रेलवे प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। इसके तहत यहां की अड़चन दूर कर इस ओवरब्रिज पर वाहन दौड़ने लगे। हालांकि ओवरब्रिज पर अभी कुछ काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
इन जिलों में पहुंचना होगा आसान
फाटक पर ओवरब्रिज बनने के बाद अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट से लोग सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ होते हुए गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और जीटी रोड समेत कई शहरों में जा सकेंगे। अभी तक छपरौला रेलवे फाटक के कारण उन्हें घंटों फंसना पड़ता था। वहीं इस ओवरब्रिज के शुरू होने से छपरौला और उसके आसपास के गांव और रिहायशी सेक्टरों में रहने वाले करीब 6 लाख लोगों को अब जाम में नहीं फंसना पड़ना पड़ेगा।
लोगों को जाम से मिली निजात
जाम से बचने के लिए रोजाना लाखों लोग शाहबेरी और दादरी से होकर निकलते थे, जिससे लोगों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। पहले जाम की समस्या होती थी इस रोड पर बड़े वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण रोड पर जाम लग जाता था। ट्रेन नजदीक होने के कारण अधिकतर फाटक बंद रहते थे। जिससे जाम कई किलोमीटर तक लगा रहता था। लेकिन अब जाम की समस्या नहीं रहेगी।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines