Chhangur Baba Latest Update: अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बलरामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाबा की अवैध कोठी को ढहा दिया। ढहाने से पहले कोठी के अंदर सर्च ऑपरेशन के दौरान एक खास फोटो एल्बम मिली थी। एल्बम में देश-दुनिया के नामी धर्मगुरुओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं, जिन्हें दिखाकर वह लोगों को प्रभावित करता था। खुद को उनके सामने एक ‘धर्मगुरु’ के रूप में प्रस्तुत करता था। एल्बम में लगी तस्वीरों को देखने से स्पष्ट होता है कि वह अपनी पहचान को धार्मिक नेता के रूप में दिखाकर गुमराह करता था। इसी तरह लोगों को गुमराह करके उसने करीब 4000 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया, जिनमें करीब 1500 महिलाएं शामिल थीं। बाबा की कोठी से एल्बम के अलावा कई और चीजें भी मिली हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी केस की जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें:सीक्रेट बेडरूम, ताकत बढ़ाने वाली गोलियां… 70 साल के छांगुर बाबा की पर्सनल लाइफ पर 5 खुलासे
क्या है छांगुर बाबा का केस?
बता दें कि जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की पुलिस ने अवैध धर्मांतरण, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ATS ने बाबा को 5 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था। बाबा पर आरोप हैं कि वह हिंदू और गैर-मुस्लिम युवतियों को बहला-फुसलाकर, लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और उनका धर्म परिवर्तन कराता था। बाबा पर करीब 4000 लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। नि:संतान, विधवा और मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को बहलाकर उसने करीब 1500 महिलाओं का भी धर्म बदलवाया। आरोप हैं कि बाबा ने धर्म परिवर्तन कराने के रेट लिस्ट बना रखी थी और वह धर्म परिवर्तन करने के लिए लाखों रुपये वसूलता था। ATS ने छांगुर बाबा की सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को भी लखनऊ के एक होटल से दबोचा था। महबूब, पिंकी हरिजन, पैमैन रिजवी समेत बाबा के 14 अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। केस का कनेक्शन आतंकी गतिविधियों और माफिया से भी होने का शक पुलिस को है।
यह भी पढ़ें:छांगुर बाबा की बड़ी साजिश का खुलासा, हिंदू से मुस्लिम बनी 1500 लड़कियों को लेकर क्या था प्लान?
क्या है मनी लॉन्ड्रिंग और फंडिंग का मामला?
बता दें कि बाबा छांगुर केस की जांच करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को बाबा की करीब 300 करोड़ की अवैध प्रॉपर्टी मिली है, जिसमें बलरामपुर में बनी अवैध कोठी शामिल थी। इस कोठी को बाबा ने 3 बीघा सरकारी जमीन पर बनवाया था, जिसे बुलडोजर से ढहा दिया गया। कोठी के अंदर बेडरूम, मीटिंग रूम, कंट्रोल रूम, हाई रिजोल्यूशन वाले CCTV कैमरे, विदेश नस्ल के जानवर, मिनी पावर स्टेशन और विदेशों से मंगाया गया लग्जरी सामान मिला है। बाबा और उसके सहयोगियों के 14 बैंक खाते भी मिले हैं, जिनसे करीब 100 करोड़ की ट्रांजेक्शन मिली है। खातों में इतना पैसा इस्लामिक देशों और दुबई से फंडिंग बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
11 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
11 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
12 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
14 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
16 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
18 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines