हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बागपत में केमिकल का ड्रम फटने से जोरदार धमाका, भीषण आग भड़की, आसपास का क्षेत्र कराया खाली

chemical drum exploded in Baghpat: बागपत में सोमवार को एक केमिकल से भरे ड्रम के अचानक फट जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज धमाके के साथ ड्रम विस्फोट होने के तुरंत बाद वहां भीषण आग भड़क उठी. पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं कि आखिर ड्रम में मौजूद केमिकल किस प्रकार विस्फोट का कारण बना.

विज्ञापन

chemical drum exploded in Baghpat: बागपत में सोमवार को एक केमिकल से भरे ड्रम के अचानक फट जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज धमाके के साथ ड्रम विस्फोट होने के तुरंत बाद वहां भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा स्थान धुएं और लपटों से घिर गया. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बागपत भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.

ड्रम में तेज आवाज के साथ विस्फोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां कुछ कबाड़ का सामान व ड्रम आदि रखे हुए थे . जहां अचानक ड्रम में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ. धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई. विस्फोट के बाद उठी आग की लपटों ने तुरंत ही आसपास रखी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग और भयंकर रूप धारण करती चली गई. आग से निकलते बड़े-बड़े धुएं के गुबार दूर तक नजर आए, जिसे देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे. इस दौरान घायल युवक को तुरंत लोगों ने संभाला और एम्बुलेंस को सूचना दी.

आसपास के क्षेत्र को खाली कराया

घटना की जानकारी मिलते ही फायर यूनिट बागपत की टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान फायर विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया ताकि कोई अन्य बड़ा हादसा न हो सके. करीब एक घंटे की लगातार मेहनत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित की जा सकी. बताया गया है कि केमिकल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैली थी, लेकिन समय रहते प्रयास किए जाने से बड़े नुकसान को टाला जा सका. वही घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आग धधक रही है और लोग उससे दूर रहने का प्रयास कर रहे हैं.

वीडियो अब तेजी से हो रहा वायरल

वीडियो में दमकल गाड़ियों की मौजूदगी और आग बुझाने की कोशिशें साफ दिखाई देती हैं. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग घायल युवक की सलामती की कामना कर रहे हैं. फिलहाल जिला अस्पताल में उपचाराधीन युवक की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है. वहीं, पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं कि आखिर ड्रम में मौजूद केमिकल किस प्रकार विस्फोट का कारण बना. घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने और संभालने को लेकर कितनी सावधानी बरती जा रही है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें