Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में जालसाजों ने Noida Authority को 3.80 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया है। शातिरों ने ये फर्जीवाड़ा इस तरीके से किया है कि प्राधिकरण और बैंक के अधिकारी भी सकते में हैं। हालांकि मामले को लेकर प्राधिकरण ने थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राधिकरण ने निकाला था ये टेंडर
जानकारी के मुताबिक हाल ही में नोएडा प्राधिकरण ने 200 करोड़ रुपये की एफडी कराने के लिए एक टेंडर निकाला था। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नोएडा के बैंकों की शाखाओं को आमंत्रित किया गया था। प्राधिकरण की ओर से टेंडर में शर्त रखी गई थी कि जो बैंक ज्यादा से ज्यादा ब्याज देगा, उसी बैंक में एफडी कराई जाएगी।
200 करोड़ रुपये की कराई एफडी
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्राधिकरण ने दो बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया। इसमें सेक्टर-62 की बैंक ऑफ इंडिया ने सबसे ज्यादा ब्याज देने की पेशकश की। बताया गया है कि बैंक के अधिकारियों ने प्राधिकरण से संपर्क किया। इसके बाद प्राधिकरण ने 200 करोड़ रुपये की एफडी करा दी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण ने बैंक में खाता भी खुलवाया।
होने वाला था और बड़ा खेल
सामने आया है कि सोमवार को प्राधिकरण की ओर से नियुक्त एक अधिकारी को बैंक पहुंचना था, लेकिन उनसे पहले कोई शातिर पहुंच गया। उसने प्राधिकरण के नाम से कथित तौर पर एक अकाउंट खोलकर उसमें 3.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। बताया गया है कि शातिर और 9 करोड़ रुपये ट्रासफर कराने वाला था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
जानकारी पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बैंक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाना सेक्टर-58 में तहरीर दी है। नोएडा के एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि दस्तावेजों में किसी अब्दुल कादिर नाम के शख्स के हस्ताक्षर हैं।
संबंधित खबरें
मां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
50 mins agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
57 mins agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
3 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
5 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
21 hrs agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoउत्तराखंड की मंत्री ने पति पर दर्ज कराया केस, हत्या की साजिश का लगाया आरोप
1 day agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines