Chardham Yatra Registration 2023: ऋषिकेश के ARTO ऑफिस में 3 अप्रैल से बनेंगे ग्रीनकार्ड
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
ऋषिकेश: चार धाम यात्रा 2023 के लिए 3 अप्रैल से ऋषिकेश के ARTO ऑफिस में ग्रीनकार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए इन कार्यालयों में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसके लिए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है।
एआरटीओ प्रशासन ऋषिकेश अरविंद पांडे ने बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ग्रीन कार्ड का काउंटर तैयार कराया गया है। जल्द ही कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
यात्रा पर जाने वाले वाहनों के एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनाए जाते हैं। इसके लिए ARTO ऑफिस में अलग से दो काउंटर बनाए गए है। जहां लोगों के लिए बैठने व पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक दिन में कुल करीब 150 से अधिक ग्रीनकार्ड जारी किए जाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: