अमित रतूड़ी, गढ़वाल
Chardham Yatra Latest Update: चारधाम यात्रा को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सरकार ने हालातों का देखते हुए चारों धाम के 200 मीटर के दायरे में इंटरनेट बैन करने का आदेश दिया है। ऐसे में जो लोग चारों मंदिरों के पास रील्स बनाते हैं। वीडियो कॉल करके परिवार वालों को यात्रा के बारे में बताते हैं, आसपास के नजारे और अपने अनुभव शेयर करते हैं, वे अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश हैं।
यह भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कोर्ट में केस विचाराधीन तो PMLA के तहत गिरफ्तारी नहीं कर सकती ED
चारधाम यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बता दें कि चारधाम यात्रा 10 मई 2024 को शुरू हुई थी। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे। इसके बाद चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं का तांता लगा गया। 5 दिन में लाखों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं और लाखों श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करने के लिए सड़कों पर हैं। चारों धाम के रूट पर भारी जाम लगा है और मौसम खराब होने के चलते हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं चारधाम यात्रा पर अभी तक 5 से ज्याद श्रद्धालुओं की मौत भी चुकी है। मरने वालों में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्री भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:28 हफ्ते के भ्रूण को भी जीने का अधिकार है; पढ़ें गर्भपात को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 दिन के लिए यात्रा के रजिस्ट्रेशन बंद
बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर 2 दिन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे, लेकिन आज ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है, फिर भी श्रद्धालुओं का सैलाब सड़कों पर है। पिछले 2 दिन से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ समय से खराब मौसमी परिस्थितिया के चलते देश के पहाड़ टूरिस्टों का इतना लोड लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए चारधाम यात्रा के दौरान एहतियात बरती जाए।
यह भी पढ़ें:‘कंगाल’ नहीं पाकिस्तान…Dubai Unlocked क्या? जिसने अंबानी-अडाणी, मुशर्रफ-जरदारी की प्रॉपर्टी का सच बताया
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
9 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
9 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
9 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
19 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
19 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
20 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines