हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चारधाम यात्रा: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मंदिर की खूबसूरती मोह लेगी मन

चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसमें आज चौथे धाम यानी बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खोल दिए गए हैं। सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ कपाट खोले गए हैं। इससे पहले 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे।

विज्ञापन

केदारनाथ धाम के बाद आज बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। रविवार सुबह 6 बजे सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ कपाट खोले गए हैं। इस दौरान हर तरफ जय बद्रीनाथ के नारों लगाते श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। यह मंदिर अब मई से लेकर नवंबर तक लोगों के लिए खुला रहेगा। वहीं, शीतकाल में मंदिर को बंद रखा जाता है, उस दौरान भगवान की पूजा का आयोजन जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में किया जाता है। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले। वहीं, 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए थे। इसी के साथ अब चारों धाम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जा चुके हैं।

6 बजे खुले कपाट

कपाट खुलने से पहले ही वहां पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। इसके लिए सुबह 4 बजे मंदिर समिति के अधिकारी, कर्मचारी मंदिर परिक्रमा में मौजूद रहे। इसके बाद 4 बजकर 30 मिनट पर श्री कुबेर जी दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश करने का समय था।, जिसके बाद 5 बजे सुबह खास अतिथि, रावल, धर्माधिकारी, वेदपाठी, हक-हकूकधारी, डिमरी पंचायत प्रतिनिधि मंदिर में पहुंचे। उसके आधे घंटे बाद द्वार पूजन शुरू करना तय किया गया। सभी विधि-विधान के साथ 6 बजे कपाट खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया गया था।

फूलों की बारिश

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं। वे बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पहले 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय सीएम धामी वहां मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में फ्री वाई-फाई सुविधा से श्रद्धालुओं में उत्साह, परिजनों को भी करा रहे दर्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola