Char Dham Yatra: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो चुकी है। इसी बीच उत्तराखंड सरकार ने यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक तोहफा दिया है। इससे पांच किमी वाली यात्रा अब चंद मिनटों में ही पूरी होगी।
167 करोड़ रुपये का एमओयू साइन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यमुनोत्री धाम हमारे राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में इसकी मान्यता है। यमुनोत्री धाम से यात्रा कठिन होने के लिए जानी जाती थी। इसलिए यमुनोत्री रोपवे के लिए आज यानी गुरुवार को 167 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, ताकि पर्यटकों को यात्रा के दौरान समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पर्यटकों और यात्रियों को होगी बड़ी सुविधा
सीएम धामी ने बताया कि इस रोपवे से अब यात्रा की दूरी और समय काफी घट जाएगा, जो सुविधाजनक होगा। मुझे उम्मीद है कि विकास प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इससे उन सभी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को लाभ होगा जो यमुनोत्री धाम जाते हैं।
पांच किमी की है कठिन पैदल यात्रा
जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम का मंदिर समुद्र तल से करीब 3300 मीटर की ऊंचाई पर है। चार धाम की यात्रा की शुरुआत यहीं से होती है। यात्रियों को करीब पांच किमी की पैदल की यात्रा करनी होती है। यहां काफी ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की मात्रा भी काफी कम होती है। सरकार ने इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए रोपवे बनाने का प्रस्ताव रखा है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
6 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
7 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
12 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
12 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
21 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines