आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। केवल ऑनलाइन ही लगभग 22 लाख पंजीकरण अब तक हो चुके हैं, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में काउंटर बनाए गए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की शुरुआत के अवसर पर कहा, “आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए हैं। मुझे भी दोनों धामों में दर्शन और पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
खुल गए कपाट
आज गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई 2025 (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 (रविवार) को खोले जाएंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड प्रशासन ने खास तैयारी की है। चारधाम यात्रा रूट को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, साथ ही PAC, फायर ब्रिगेड, SDRF, होमगार्ड और PRD जवानों की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
केदारनाथ धाम को सजाने का काम भी शुरू हो गया है। भगवान केदारनाथ मंदिर को 13 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। बाबा केदारनाथ की मूर्ति 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी और 2 मई को सुबह 7 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 mins agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
4 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
9 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
10 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines