अमित रतूड़ी/हरिद्वार
चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे। ऐसे में इन दोनों धामों में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। मंदिर समिति ने इस बारे में जानकारी दी है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर जाकर पूजाओं की बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की सुविधा 30 जून 2025 तक के लिए उपलब्ध है। विशेष बात यह है कि पूजाओं के शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
केदारनाथ में होगी इन पूजाओं की बुकिंग
बद्रीनाथ में पूजाओं की बुकिंग
पूजाओं की दरें मंदिर समिति की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से सुविधाजनक तरीके से पूजाएं बुक कर सकते हैं। वहीं इंटरनेट कोऑर्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार, अब तक बद्रीनाथ धाम के लिए 30% और केदारनाथ धाम के लिए 20% पूजाएं ऑनलाइन बुक हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह सेवा सफल साबित हो रही है और वेबसाइट पर लगातार संपर्क किया जा रहा है।
किस राज्य के लोगों ने कराए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन?
उत्तराखंड में हिंदू धर्म के चार प्रमुख तीर्थस्थल बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री स्थित हैं। यहां जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट के अनुसार, अब तक देशभर से 14,54,532 श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। सबसे अधिक पंजीकरण महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हुए हैं।
यह भी पढ़ें : केदारनाथ जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, टिकट बुकिंग के नाम पर कैसे ठगी को अंजाम दे रहे जालसाज?
कब खुलेंगे कपाट?
यमुनोत्री धाम: 30 अप्रैल 2025
गंगोत्री धाम: 30 अप्रैल 2025
केदारनाथ धाम: 2 मई 2025
बद्रीनाथ धाम: 4 मई 2025
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
12 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
1 hr agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
2 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
3 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
17 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
22 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines