Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड (Uttarakhand) में चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra 2023) शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि तीर्थयात्री जल्द ही IRCTC की वेबसाइट से हेलीसेवा बुक करा सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक पवित्र चार धाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण 21 फरवरी से शुरू होगा। जबकि यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से बुकिंग और रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार और IRCTC के बीच चल रही बात
ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड सरकार की ओर से कहा गया है कि तीर्थयात्री जल्द ही भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट पर जाकर हेली सेवाओं की बुकिंग कर सकेंगे।
आईआरसीटीसी के पास रेलवे टिकट बुकिंग की एक मजबूत प्रणाली है। केदारनाथ हेली सर्विस के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग प्राधिकरण (यूसीएडीए) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी अनिल सिंह ने मीडिया को बताया कि आईआरसीटीसी को ऑनलाइन टिकट बुकिंग देने के लिए विचार किया जा रहा है।
चार धाम यात्रा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कैम किया जा सकता है। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्ग में ही कई पंजीकरण काउंटर स्थित हैं।
- पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट, व्हाट्सएप और एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह एक सप्ताह में परीक्षण के लिए तैयार हो जाएगा और अप्रैल तक डाउनलोड के लिए तैयार हो जाएगा।
- चार धाम यात्रा शुरू करने के लिए श्रद्धालुओं का फोटोमेट्रिक/बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। ऑनलाइन/ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन लेटर दिया जाएगा।
- तीर्थयात्री आधिकारिक वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारनाथ पहुंचने के लिए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के समय यात्रियों के आईडी प्रूफ जमा करने होंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का बड़ा दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी
3 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
31 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
37 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines